उत्तर भारत पर से सारे WD आकर गुजरे, अब राजस्थान, पंजाब, हरियाणा में फिर से दिखेगा तेज ठंड का प्रभाव

लंबे समय से एक के बाद एक आ रहे छोटे/बड़े WD की श्रृंखला टूट चुकी है। अब अगला WD एक हफ्ते के बाद तक आएगा। जिससे सिर्फ पहाड़ों पर हल्की बारिश और बर्फबारी होगी, मैदानी इलाकों में इतना खास असर होता हुआ नज़र नहीं आ रहा।

पहाड़ी इलाकों पर मौजूद इस अंतिम WD का प्रभाव आज भी मैदानी इलाकों में दिखाई देगा। आज दोपहर बाद से शाम तक
के बीच में हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बारिश और बर्फबारी होगी।
पंजाब और हरियाणा के पठानकोट, गुरुदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर रोपड़, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला, मोहाली, चंडीगढ़, पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र, सहारनपुर और बिजनौर में बादलवाही देखी जाएगी, जिसमें से कुछ जगह हल्की बारिश या बूंदाबांदी भी होने की संभावना है।

बाकी इलाको जैसे शेष पंजाब और हरियाणा के हिस्सों, राजस्थान, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आज मौसम लगभग साफ, ठंडा और आरामदायक रहेगा। अब कई दिन बरसात नहीं होगी।

इसी बीच सारे WD आकर गुजर चुके हैं। अब कल से 3/4 दिनों के लिए मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान में बड़ी गिरावट आएगी। कुछ जगह तापमान पिछले कुछ या कई सालों रिकॉर्ड भी तोड़ सकता है।

मैदानी इलाकों में अगले 5 दिनों का न्यूनतम तापमान पूर्वानुमान

पंजाब: 5°C से 9°C
हरियाणा: 6°C से 12°C
दिल्ली: 9°C से 14°C
उत्तर राजस्थान: 5°C से 12°C
दक्षिणी राजस्थान: 6°C से 13°C
पश्चिमी यूपी: 7°C से 15°C
पूर्वांचल: 9°से 16°C
पश्चिमी मप्र: 8°C से 14°C
पूर्वी मप्र: 9°C से 17°C

उत्तर भारत में यह नया ठंडी का दौर हर इलाके में महज 2 से 3 दिन ही रहेगा। सिर्फ, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के इलाकों में यह 4/5 दिन तक स्थिरता बनाए रखेगा।

राजस्थान के पश्चिमी और दक्षिण इलाको में सिर्फ 1 या 2 दिन ही तापमान नीचे जाएगा। उसके बाद 7 मार्च से न्यूनतम तापमान बढ़ना शुरू का देगा। 8 मार्च को जयपुर संभाग को छोड़कर लगभग पूरे राजस्थान से ठंडी का दौर समाप्त हो सकता है। पूरे राजस्थान में उसके बाद तापमान 16°C से ऊपर ही बना रहेगा।

इतना ही नहीं एक और कमजोर ठंडी का दौर 13 मार्च के आसपास उत्तर भारत को प्रभावित करेगी। आगे की जानकारी समयानुसार दे दी जाएगी।

ताजा मौसमी जानकारियों के लिए आप हमे फॉलो करें
© Weather of Bharat

पोस्ट ऑल क्रेडिट sahil bhatt

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon
error: Content is protected !!